{"_id":"66df6166c163daa20201255b","slug":"recovery-letter-of-rs-110-lakh-issued-against-bank-manager-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-116453-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बैंक मैनेजर के खिलाफ 1.10 लाख का वसूली पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बैंक मैनेजर के खिलाफ 1.10 लाख का वसूली पत्र जारी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला उपभोक्ता आयोग ने आदेश का पालन न करने पर सोमवार को ओरिएंटल बैंक के ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार के खिलाफ एक लाख 10 हजार 553 रुपये का वसूली अधिपत्र जारी किया। डीएम भदोही को आदेशित किया कि 11 अक्तूबर तक उक्त धनराशि की वसूली कर आयोग में जमा कराया जाए। उसी मामले में परिवादी संदीप जायसवाल को 90 हजार 313 रुपये का भुगतान किया गया। एक अन्य मामले में परिवादी को नुकसान की भरपाई के लिए केनरा बैंक ने सात लाख 58 हजार 659 का चेक दिया।
भदोही नगर के रेलवे क्राॅसिंग रंग महल रोड संदीप जायसवाल ने पंकज कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया कि उसके पैसे का भुगतान बैंक की ओर से नहीं किया जा रहा है। बैंक ने राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील दाखिल किया, लेकिन वहां से मात्र 12 प्रतिशत की बजाए आठ प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली का आदेश दिया गया।
जिस पर बैंक की ओर से 90 हजार 313 रुपये आयोग में जमा कर दिया गया था। जिसे परिवादी के अधिवक्ता राहुल लाल श्रीवास्तव की शिनाख्त पर संदीप जायसवाल को 99 हजार 313 रुपये सौंपा गया। शेष एक लाख 10 हजार 553 रुपये की वसूली के लिए डीएम को आदेश दिया।
विज्ञापन
जिसमें कहा कि विपक्षी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी स्टेशन रोड के चल अथवा अचल संपत्ति से वसूल करके जिला उपभोक्ता आयोग में 11 अक्तूबर तक जमा करें।
इसी प्रकार इमरान फर्नीचर एंड स्टील हाउस जरिए प्रोपराइटर वाहिद अहमद निवासी सराय महल गोपीगंज के मामले में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक ज्ञानपुर के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग ने आठ फरवरी को आदेश पारित किया। दुकान में आग लगने से हुए नुकसान पर दो माह के अंदर 15 लाख की क्षतिपूर्ति और 15 हजार मानसिक कष्ट और परिवाद दायर करने पर हुए व्यय के लिए अदा करें, लेकिन शाखा प्रबंधक की ओर से जिला उपभोक्ता आयोग के निर्णय के विरुद्ध राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील दाखिल की गई।
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने 29 अगस्त 2024 को विपक्षी केनरा बैंक की अपील को निरस्त कर दिया। सोमवार को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार डेने डिग्रीदार को सात लाख 58 हजार 659 रुपये का चेक उनके अधिवक्ता मजहर शकील की निशानदेही पर सौंपा।