{"_id":"66e47e169670eaaec0022a92","slug":"recommendation-for-filing-a-case-against-sp-mla-and-his-wife-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-116623-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भदोही में सपा विधायक और पत्नी पर मुकदमे की संस्तुति, नाबालिग से काम कराने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भदोही में सपा विधायक और पत्नी पर मुकदमे की संस्तुति, नाबालिग से काम कराने का है आरोप
Sat, 14 Sep 2024 09:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:06 AM IST
सार
भदोही में सपा विधायक के आवास पर पहले किशोरी ने आत्महत्या की, फिर छानबीन के दौरान एक नाबालिग बरामद की गई। जिसके बाद से ही विधायक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नाबालिग से काम कराने के मामले में शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमे की संस्तुति करते हुए श्रम विभाग को पत्र लिखा। कहा कि विधिक कार्रवाई कर सूचित करें।
भदोही नगर के मालिकाना मुहल्ले में विधायक जाहिद बेग के आवास में रविवार की रात में 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग की टीम ने जांच किया। उसी दौरान सर्रोईं गांव की एक किशोरी को बरामद किया। मेडिकल और बयान दर्ज करने के बाद गुरुवार को नाबालिग नौकरानी को प्रयागराज स्थित बाल संरक्षण गृह भेजा गया।
शुक्रवार को उक्त मामले में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को विधिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र लिखा। जिसमें कहा कि बीते दिनों टीम के साथ जांच में मोनी उर्फ सानिया (17) वर्ष निवासी कैथीपुर सरोई को विधायक जाहिद बेग और सीमा बेग के आवास से बरामद किया गया। जहां घरेलू नौकरानी के रूप में अवमुक्त कराया गया।
विज्ञापन
जिसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए मुकदमा दर्ज कराते हुए पीठ को अवगत कराएं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की ओर से पत्र मिला है। उसका अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

अब तक क्या-क्या हुआ
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के आवास पर रविवार को किशोरी ने आत्महत्या की थी। जिसके बाद प्रोबेशन, श्रम और बाल कल्याण समिति की टीम ने जांच की। उस दौरान एक अन्य नाबालिग भी बरामद हुई। जिसका मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज किया गया। श्रम विभाग की टीम ने श्रम अधिनियम का उल्लंघन करने पर नियोजक विधायक और उनकी पत्नी को नोटिस जारी किया गया।
मोबाइल के सीडीआर की अब तक नहीं हुई जांच
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के आवास पर मृत नाबालिग नौकरानी के मामले में पुलिस की जांच सुस्त है। किशोरी के कमरे से बरामद मोबाइल की सीडीआर के जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी। जिससे किससे से उसकी बात अधिक होती थी और अन्य गतिविधियों को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मोबाइल के सीडीआर की जांच चल रही है। सभी साक्ष्य एवं सबूत एकत्रित करने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।