फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ration card will be deducted for farmers earning more than four lakhs

चार लाख से अधिक आय वाले किसानों का कटेगा राशन कार्ड

Wed, 18 Aug 2021 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Ration card will be deducted for farmers earning more than four lakhs
भदोही में विपणन विभाग की ओर से पंजीकृत ऐसे किसानों की लिस्ट आपूर्ति विभाग ने खंगालना शुरु कर दिया है जो चार लाख आय की सीमा पार कर रहे हैं। इनके नाम बने अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड काटकर पात्रों को पात्रता सूची में शामिल कराएगा। चार लाख से अधिक का गेहूं बेचने वाले लगभग 800 नामों की लिस्ट फाइनल कर सत्यापन कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि गरीबों का राशन प्रति माह हजम करने वाले 25 फीसद अपात्रों को राशन कार्ड की सूची से निकालने के लिए शासनादेश है। अब तक हुए सत्यापन में लगभग 5000 अपात्र राशन कार्ड काटे जा चुके हैं। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए नगरीय, ग्रामीण क्षेत्र की आय सीमा दो लाख निर्धारित है। एक अप्रैल से 15 जून तक ब्लाक औराई, डीघ, ज्ञानपुर, सुरियावां, अभोली और भदोही के 800 किसान तीन से चार लाख की आय अर्जित किया है। बावजूद इसके विभाग की सूची में नाम दर्ज कराकर प्रति माह गरीबों का हक हजम कर रहे हैं। सत्यापन टीम एक माह में आय की सीमा पार करने वाले किसानों की रिपोर्ट सौंपने पर पात्रता सूची से हटाकर मानक पूरा करने वाले परिवारों को वरीयता दी जाएगी। ब्लाकवार सूची आपूर्ति निरीक्षकों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed