फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rapid development taking place under double engine government

Bhadohi News: डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास

Fri, 01 Mar 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rapid development taking place under double engine government
ज्ञानपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के फार्मूेले पर सरकार काम कर रही है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। वह शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मोर्चा की ओर से आयोजित सामाजिक एवं युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सांस्कृतिक वैभव और गौरवशाली इतिहास समृद्ध हो रहा है। आज विश्व में भारत का तेजी से सम्मान बढ़ रहा है। देश में सामाजिक, आर्थिक संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और माटी कला बोर्ड जैसी अनेक योजनाओं से देश की पिछड़े लोगों के कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ व्यापक स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र में 27 मंत्रियों को अपने कैबिनेट में जगह देकर ओबीसी को 35 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर संवैधानिक दर्जा देकर ओबीसी समाज के हक और अधिकार को दिलाने का काम मोदी जी ने किया। सांसद रमेश चंद्र बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने भी सरकार के विकास कार्य को गिनाया। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बघेल ने कहा कि 2024 के चुनाव में विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और मोदी जी की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को तीसरी बार 400 से अधिक सीटें जीतवाना है। इस मौके पर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, राजितराम यादव, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिपं अध्यक्ष काजल यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed