फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ramamay hai carpet city

राममय हुई कालीन नगरी

Thu, 06 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Thu, 06 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीराम नवमी पर बुधवार को पूरी कालीन नगरी राममय हो गई। हर कोई भक्ति में सराबोर दिखा। जिले भर में निकाली गई शोभायात्रा और झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह समितियों की ओर से प्रसाद का वितरण        किया गया।       
 ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे पर आयोजित रामनवमी के कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह ने विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया और  प्रभु श्रीराम की आरती की। उन्होंने लोगों से प्रभु के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति की ओर से नगर के मुख्य तिराहे पर विजय द्वार बनवाकर राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीराम सेवा समिति की ओर से गिरधरपुर से ढोल-ताशे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। पुरानी बाजार में श्रीराम के रथ और शोभायात्रा का उद्घाटन ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने किया। इस मौके पर चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, वंशीधर गुप्ता, गौतम मोदनवाल समेत कई लोग रहे। भाजपा नेता विनय पांडेय के नेतृत्व में नागमलपुर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके पूर्व भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और ज्ञानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे महेंद्र बिंद ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती की। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, प्रभु श्री राम की झांकी में भगवान श्री राम के अलौकिक स्वरुप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अभोली: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. एएच सिद्दीकी की अगुवाई में मतेथू बजरंग बली मंदिर से श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दानूपुर बाजार, जोधापुर होते हुए निराला नगर पहुंचने पर व्यवसायी दीपक पाठक ने स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। समाजसेवी रामश्रृंगार पाठक की ओर से फल वितरित कराया गया। इस मौके पर मनोज पांडेय, सुरेश चंद्र मिश्रा, शेषमणि शुक्ला, नियाज अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुप्रभातम प्रचार समिति की ओर से मंदिर बाबा कबूतर नाथ से श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, रतन लाल अग्रहरि, कृष्ण कुमार खटाई समेत कई लोग रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, राम नवमी पर श्रीराम सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। महराजगंज संवाददाता के अनुसार, बाजार में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जंगीगंज/खमरियाः जंगीगंज बाजार में निकली शोभायात्रा में डीजे बैंड घोड़े, मोटर साइकिल और पैदल लोग जय घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। खमरिया संवाददाता के अनुसार नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। घोसिया संवाददाता के अनुसार, हिंदु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed