फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ramadan moon visible, first fast today

Bhadohi News: रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज

Tue, 12 Mar 2024 10:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Ramadan moon visible, first fast today
भदोही। रमजान के चांद का दीदार सोमवार को हो गया। चांद दिखने के बाद मस्जिदों में नमाजे तरावीह की शुरुआत हो गई। इस्लाम धर्म के अनुयायी पहला रोजा मंगलवार को रखेंगे। बेसब्री से रमजान के चांद का इंतजार कर रहे लोगों ने चांद दिखते ही अतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। सउदी अरब और खाड़ी देशों में रविवार को ही चांद का दीदार होने के बाद सोमवार को पहला रोजा रखा गया। मुकद्दस रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। चांद की तस्दीक होने के बाद शाम को मगरिब की नमाज के बाद विभिन्न मस्जिदों से चांद के दीदार होने की सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद लोग सहरी और इफ्तार में खाने पीने की वस्तुएं लाने के लिए नगर के प्रमुख बाजार कटरा का रुख कर लिया। शाम को बाजार में महिला पुरुष खरीदारी करते दिखे। खजूर, आलू के चिप्स, बेसन, पापड़, मेवा मसाला, फलों, चना, मटर की दुकानों पर भीड़ लगी रही। देर शाम तक बाजार में चहल पहल रही। चांद नजर आने के साथ ही भदोही नगर के अजिमुल्लाह चौराहे और कटरा बाजार में खजूर, सेवई, और तरह तरह के चिप्स की अस्थायी दुकानें सज गईं। उधर परंपरा के अनुसार माहे रमजान का चांद दिखते ही सोमवार की शाम से विभिन्न मस्जिदों में एशा की नमाज के दौरान तरावीह भी शुरू कर दी गई। उलेमाओं ने कहा कि मंगलवार को पहला रोजा रखने के लिए तड़के सहरी की जाएगी।
विज्ञापन


--
सबसे लंबा 13 घंटे 55 मिनट का होगा अंतिम रोजा
भदोही। इस वर्ष मुकद्दस रमजान का पहला रोजा 13 घंटे 11 मिनट का होगा। जबकि सबसे लंबा रोजा अंतिम रोजा होगा। उस दिन अकीदतमंद 13 घंटे 55 मिनट तक अल्लाह की राह में भूखे प्यासे रहेंगे। मदरसा शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल मौलाना फैसल अशर्फी ने बताया कि रमजान में हर दिन सहरी का वक्त घटता जाता है और इफ्तार का वक्त बढ़ता जाता है। पहला रोजा सबसे छोटा होगा जो 13 घंटे 11 मिनट का होगा। जबकि अंतिम रोजा 13 घंटे 55 मिनट का होगा। उन्होंने कहा कि लोग माहे रमजान, रोजा, सहरी और इफ्तार को सही से समझें। कहा कि बहुत से लोग बिना सहरी किए ही रोजा रख लेते हैं जो सही नहीं है। इसलिए सहरी लेना सुन्नत है। उन्होने बताया कि सहरी और इफ्तार करने की अलग अलग दुआएं भी हैं। लोग खुद भी इसकी जानकारी करें और बच्चों को भी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed