Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rama and Lakshmana set out to protect the yajna and slew Tadaka

Bhadohi News: यज्ञ की रक्षा के लिए निकले राम-लक्ष्मण, ताड़का का किया वध

Tue, 03 Nov 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rama and Lakshmana set out to protect the yajna and slew Tadaka
बाबूसराय की रामलीला में मंचन करते बाल कलाकार। संवाद
बाबूसराय। औराई ब्लॉक क्षेत्र के सारीपुर गांव में बजरंग रामलीला समिति के बैनर तले रामलीला आयोजित है। दूसरे दिन रविवार की शाम अहिल्या उद्धार, जनकपुर आगमन की लीलाओं का संजीव मंचन कलाकारों ने किया। कलाकारों ने दिखाया कि महर्षि विश्वामित्र राक्षसों से परेशान होकर राजा दशरथ के पास जाते हैं। उनसे अपनी व्यथा कहते हैं। उन्होंने उनके पुत्र राम लक्ष्मण को मांगा, ताकि मेरे यज्ञ की रक्षा हो सके। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दशरथ राम, लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ जाने के लिए आदेशित करते हैं। राम ने पहल ताड़का का संहार करते हैं। आश्रम में ही राजा जनक के धनुष यज्ञ की सूचना दूत से मिलती है। विश्वामित्र राम, लखन के साथ मिथिला प्रस्थान करते हैं। रास्ते में राम ने अहिल्या का उद्धार किया, मिथिला पहुंचने पर राजा जनक ने सभी का स्वागत किए। दोनों राजकुमार नगर घूमते हुए, जनक की वाटिका में पूजन के लिए फूल तोड़ते पहुंचते हैं। जहां पहली बार सीता राम का मिलन होता है। सीता मन ही मन में श्रीराम को अपने पति के रूप में स्वीकार कर लेती है।मौके पर कृपा शंकर, सुघर बेनबंशी, प्रत्यूष पाठक, सुरेंद्र मौर्य, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed