{"_id":"58091d2a4f1c1b726b70586d","slug":"rallied-against-the-smash-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध में वकील लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के विरोध में वकील लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले लामबंद हुए अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक दिन पूर्व अधिवक्ता से 80 हजार लूट के मामले का खुलासा करने की मांग की। अध्यक्ष हरिवंश पांडेय ने कहा कि कोतवाली से चंद कदम दूर इलाहाबाद बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे अधिवक्ता सभाजीत सिंह के साथ लूट की घटना हो गई, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। संगठन के महासचिव मुन्नर राम यादव ने कहा कि पुलिस- प्रशासन एक दिन के अंदर घटना का खुलासा करे अन्यथा वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताएंगे। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में मोहन लाल मिश्र, राजाराम शुक्ल, अजय सिंह, मजहर शकील, स्वामीनाथ, संतोष कुमार, सूर्यदत्त पांडेय, सदानंद यादव आदि मौजूद रहे।