फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rallied against the postponement of the meeting of the Senate Budget

बजट की बैठक स्थगित होने के विरोध में सभासद लामबंद 

Thu, 31 Mar 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 31 Mar 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
 नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को 2016-17 के बजट की बैठक स्थगित होने के विरोध में सभासद लामबंद हो गए हैं। आरोप लगाया कि चेयरमैन ने साजिश के तहत बैठक को स्थगित करा दिया। सभासदों ने डीएम समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


सभासदों ने आरोप लगाया है कि  मंगलवार को हुई बैठक शुरू होने के बाद अध्यक्ष ने अपने परिवार से संबंधित व्यक्ति की आश्रित कोटे से नियुक्ति कराने के  लिए नियम के विपरीत सभासदों पर दबाव बनाया। सभासदों ने इसका विरोध जताया तो बैठक को जान बूझकर स्थगित कर दिया गया। नगर पंचायत की बैठक में शासन से तय मानक को ताख पर रखा गया। सभासदों ने जिलाधिकारी, कमिशभननर को पत्र भेजकर मनमानी पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पत्र भेजने वाले सभासदों में कनकलता रावत, संगीता सिंह, अकरम मल्ले, मैना देवी, राकेश यादव, वंशीधर गुप्ता आदि शामिल रहे। हालांकि नगर पंचायत चेयरमैन हीरालाल मौर्या ने इन आरोपों को निराधार बताया। कहा कि कमीशन के लिए सभासद बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। सभी सभासदों के न आने के कारण बैठक को स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed