{"_id":"57796d404f1c1b6c117f9a7a","slug":"rallied-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ हुए लामबंद
bhadohi hindi news
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने बिजली कटौती को लेकर एजिटेशन करते नागरिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी कलेक्ट्री परिसर में बिजली की हो रही बार-बार कटौती से नाराज दर्जनभर से अधिक नागरिकों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग एक्सईएन कार्यालय के सामने नागरिकों ने जोरदार नारेबाजी भी किया। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से गांव के साथ साथ नगर क्षेत्र में भी जान बूझकर विद्युत की कटौती की जा रही है। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस से जीना मुहाल हो जा रहा है। विभाग के जेई, एसडीओ से लेकर ठेकेदार और कर्मचारी तक जनता की समस्याओं को लेकर उदासीन बने हैं। कारण पूछने पर वे टका सा जवाब देकर टरका देते हैं। ऐसे में गर्मी और उमस के बीच दिन के अलावा रात में भी लोगों को गंभीर समस्या उठानी पड़ रही है। आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि लोग जहां पर सुविधा शुल्क मिलता है। उस क्षेत्र में बिजली की समस्या नहीं होने देते हैं। जिस क्षेत्र के लोग उन्हें सुविधा शुल्क नहीं देते वहां के लोगों की समस्या बरकरार रहती है। प्रदर्शन करने वालों में जवाहिर दलित, धनी बिंद, लक्ष्मण प्रसाद, वीरू, राकेश कुमार, राजधारी आदि शामिल रहे।