{"_id":"57f559c44f1c1b940a270b76","slug":"rallied-against-chinese-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज सामान के विरोध में लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज सामान के विरोध में लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
चीन के सामान के आयात पर रोक लगाने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर।देश के गुनहगार अजहर मसूद को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आतंकी मानने से बचाने के लिए दो बार वीटो लगाने और ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी रोकने के कारण चीन जिलेवासियों का कोपभाजन बन गया है। उसका विरोध देश में चीन के सामान के आयात पर रोक लगाने की मांग तेज किया जाने लगा है।
बुधवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर चाइनीज सामान के आयात पर पाबंदी लगाने की मांग की। संदीप कुमार यादव की अगुवाई में चीनी सामान के विरोध में सड़क पर उतरे छात्रों ने कहा कि हमारे देश के बाजार में घटिया सामान उतारकर मोटी कमाई करने वाला चीन पीछे से वार करना जानता है। उसके सामान के लिए भारत बड़ा बाजार है। यहां बड़े पैमाने पर व्यवसाय करने वाला चीन आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान का साथ दे रहा है। यह ठीक नहीं है। इसलिए जरूरी है कि भारतीय लोग उसका एक भी सामान इस्तेमाल न करें। दीपावली नजदीक है। चीन के करोड़ों के झालर, लाइट, खिलौने और अन्य सामान बाजार में उतर जाएंगे। लेकिन, इस बार हमें उनके सामान को नहीं खरीदने का संकल्प लेना चाहिए। विवेक राय, दीपक, दुर्गेश यादव, सागर राय, अंकित दुबे, ईश्वर दयाल मौर्य, अंकित तिवारी, प्रशांत, तनिष्क यादव, गुड्डू पाल, अजीत पुष्पकार, आदर्श आदि रहे।