फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajiv 's contribution recall

राजीव के योगदान को किया याद

Fri, 21 Aug 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 21 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rajiv 's contribution recall
इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में स्वॅ. गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला गया। उनके सपने को पूरा करने के लिए बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

दुर्गागंज तिराहे पर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन की अध्यक्षता में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में स्वॅ. गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्रनाथ दुबे ने कहा कि स्व. गांधी ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में 18 वर्षीय युवाओं को जोडने, शिक्षा के क्षेत्र में नवोदय विद्यालय स्थापना, देश को आधुनिक तकनीक से लैस करने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके लिए उन्हें देश सदियों तक याद रखेगा। प्रदेश महासचिव धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि स्वॅ. गांधी के विचारों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर सुरेश मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, नागेश पांडेय, नगीना सिंह, दलजीत मिश्र, लक्ष्मीशंकर, शोएब खां, दीपक पांडेय, सुरेश तिवारी, लक्ष्मीकांत, सतीश, पुष्पेंद्र, शिवधारी, संजय, रवि आदि रहे।

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित जयंती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र ने कहा कि स्वॅ. गांधी की देन है कि आज कंप्यूटर क्रांति की अलख देश में जल चुकी है। पंचायती राज के माध्यम से गांवों को विकास की गति देने का काम उन्होंने किया। इस मौके पर घनश्याम शुक्ला, लवकुश नारायण मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, राजाराम, सुरेश उपाध्याय, सतीश, जयशंकर, संजय, गुलजारी, लल्लू, आनंद, अनुपम, विनोद पांडेय, फूलचंद, रामरक्षा आदि रहे।

 सुरियावां संवाददाता के अनुसार, लोकसभा युवक कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत रत्न स्व.राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। लोकसभा अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी सही मायने में आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कभी देश की अस्मिता से समझौता नहीं किया। इस मौके पर राजेश यादव, मनोज, वकार अंसारी, जगन्नाथ, दीनदयाल, चांद भाई, अभयराज, महेंद्र यादव, वारिस अली, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed