फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain with strong wind, increase in melting

तेज हवा संग बारिश, गलन में इजाफा

Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rain with strong wind, increase in melting
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आम जन से लेकर किसानों तक की परेशानी कम नहीं हो रही है। शनिवार को देर रात से भोर तक तेज हवा संग बारिश से गलन और बढ़ गई। इससे लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। बारिश और हवा से दलहनी-तिलहनी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार को सुबह धूप निकली, लेकिन इसके बाद दोपहर से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते जनवरी की शुरूआत से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। लुढ़के तापमान से ठंड और गलन लोगों को सता रही है। शनिवार को दिन भर बूंदाबांदी हुई और रात में हवा संग बारिश शुरू हो गई जो भोर तक होती रही। इससे शहर व ग्रामीण इलाकों की सड़कें कीचड़ से सन गईं। बादल रहने से तापमान में बढ़ोत्तरी जरूर हुई, लेकिन हवा के कारण गलन कायम रही। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल, बारिश और कोहरा दिख रहा है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से हवा पछुआ में बदलने की उम्मीद है। इसके बाद शुष्क मौसम और तापमान में कमी से गलन में वृद्धि देखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गेहूं की फसल को लाभ मिला है, लेकिन दलहनी व तिलहनी फसलों को बारिश से नुकसान हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तेज हवा से सरसों की फसल गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed