{"_id":"5f099ff28ebc3e63ba635979","slug":"rain-has-increased-problems-many-raw-houses-have-fallen-bhadohi-news-vns535132123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, कई कच्चे मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, कई कच्चे मकान गिरे
विज्ञापन
ज्ञानपुर के श्रीपुर गांव में गिरा कच्चा मकान।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मानसून की मेहरबानी अब लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह एक घंटे की बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। उप कारागार के परिसर में पानी घुसने से जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई। बारिश के सीलन से आधा दर्जन कच्चे मकान गिर गए। शहर से लेकर गांव तक जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
जून के शुरूआती सप्ताह से जिले में मानसून मेहरबान है। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। गुजरे एक सप्ताह में बारिश तेज हो गई है। जिससे धान के खेत से लेकर अन्य स्थानों पर पानी भर गया है। शनिवार को सुबह एक घंटे की बारिश से ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट, कुवरगंज, सुरियावां नगर, मोढ़ बाजार के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। चकटोडर गांव में कई घरों के आसपास पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी होने लगी है। नालियां जाम होने से दुर्गागंज तिराहे पर स्थित दुकानों में भी पानी घुस गया। उप कारागार परिसर में भी पानी घुसने से जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई।
पानी निकासी के लिए बालीपुर क्षेत्र में नाली के पानी के प्रवाह को मोड़ दिया गया। इससे बालीपुर मोहल्ले में खेत में बने घरों के आसपास दो से ढाई फीट तक पानी भर गया है। डिप्टी जेलर नीलम शर्मा ने कहा कि जेल परिसर में पानी भरा है, जिसे निकाला जा रहा है। अभी किसी बैरक में पानी नहीं आया है। अगर बैरक में पानी आएगा तो जेल के अस्पताल में सभी को शिफ्ट किया जाएगा। बारिश के कारण श्रीपुर गांव में आधा दर्जन कच्चे घर गिर गए। घरों में रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। वहीं 24 मवेशी भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीण शिवलाल पाल, राधेश्याम, रामआसरे ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की। अभोली ब्लॉक के अभोली गांव में बारिश से मुकेश सिंह के खपरैल मकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। इससे राशन, आलू, प्याज आदि नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान शिशिर कुमार सिंह ने हल्का लेखपाल से मौका मुआयना कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
अब तक 500 मिमी बारिश, बढ़ा धान का रकबा
ज्ञानपुर। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि सीजन में बारिश अभी तक अच्छी हो रही है। 186 मिमी के सापेक्ष 500 मिमी बारिश हो चुकी है। जिससे दलहन-तिलहन की खेती अभी तक शुरू नहीं हो सकी। 28 हजार हेक्टेयर के सापेक्ष धान का रकबा 40 हजार हेक्टेयर से अधिक हो जाएगी। अगर मौसम सामान्य हुआ तो तिलहन की खेती हो जाएगी।