फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rahul Pandey will be a member of Yakubpur area panchayat

Bhadohi News: पुनर्मतगणना में पलट गया परिणाम

Sun, 18 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rahul Pandey will be a member of Yakubpur area panchayat
भदोही। अपर सत्र न्यायाधीश ज्ञानपुर के आदेश पर शनिवार को विकास भवन में हुए भदोही ब्लॉक के याकूबपुर क्षेत्र पंचायत (वार्ड-45) के सदस्य पद की पुनर्मतगणना हुआ। पुर्नमतगणना के बाद परिणाम पलट गया और शिकायतकर्ता राहुल पांडेय निर्वाचित घोषित हो गए। जीत की घोषणा के बाद राहुल पांडेय के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

2 मई 2021 हुई मतगणना में उषा देवी को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया था। मतगणना में पूर्व प्रधान हरिकुंवर पांडेय के पुत्र राहुल पांडेय को 267 मत और निर्वाचित उषा देवी को 279 मत मिले थे। राहुल पांडेय ने मतगणना में धांधली की शिकायत करते हुए फिर से गिनती कराने की मांग न्यायालय में की थी। न्यायालय के निर्देश पर शनिवार की तिथि पुनर्मतगणना के लिए तय की गई थी। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को नियत समय पर विकास भवन में मतगणना पर्यवेक्षक दिनेश कुमार ने कुल डाले गए 1040 मतों की गणना कराई। बताया कि 100 मत रद्द रहे। राहुल पांडेय को 273, उषा देवी को 221, गोविंद कुमार को 169, नरेंद्र कुमार को 151 तथा लीलावती को 126 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। राहुल पांडेय ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास था कि ग्रामीणों ने उन्हें जिताया है। इसलिए सीधे न्यायालय की शरण ली। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं न्याय व्यवस्था का कि मेरे साथ न्याय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed