फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   purchasing of paddy opened nine centres

धान खरीद के लिए नौ केंद्र

Sat, 22 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
purchasing of paddy opened nine centres
paddy - फोटो : amar ujala
मानसून की मेहरबानी से बेहतर पैदावार की उम्मीद को देखते हुए इस बार धान खरीद का लक्ष्य डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है। पिछल साल के मुकाबले अबकी सात हजार एमटी धान की खरीद ज्यादा की जाएगी। शासन ने जिले का खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 20 हजार एमटी कर दिया है। इसके लिए विपणन विभाग ने जिले में नौ क्रय केंद्र बनाए हैं। हालांकि क्रय केंद्रों पर बोरी समेत अन्य व्यवस्थाएं अभी नदारद हैं। ऐसे में निर्धारित तिथि एक नवंबर से खरीद शुरू हो पाना मुश्किल दिख रहा है।       
विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को अनाज मुहैया कराने और स्टॉक बढ़ाने के लिए सरकार हर साल गेहूं और धान के सीजन में किसानों से धान-गेहूं की खरीद करती है। दो से तीन माह तक चलने वाली खरीद के दौरान किसानों से अनाज लेकर उन्हें निर्धारित मूल्य पर दिया जाता है। इस साल एक नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद के लिए जिले में नौ केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें विपणन के पांच और पीसीएफ के चार केंद्र  निर्धारित हैं। धान की बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार ने लक्ष्य को गत वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना   कर दिया है।
विज्ञापन


 पिछले साल धान खरीद का लक्ष्य 13 हजार एमटी था, जबकि इस साल 20 हजार एमटी निर्धारित कर दिया गया है। पिछले साल मौसम की बेरुखी से धान खरीद लक्ष्य के आसपास भी फटक नहीं सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 13 हजार एमटी के मुकाबले मात्र सात हजार एमटी धान की खरीद हो सकी थी। प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी क्रय केंद्रों की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी से फसल बेचने वाले किसानों को मुश्किलें सहनी पड़ती हैं। खरीद शुरू होने में अब एक  सप्ताह का समय बचा है, लेकिन केंद्रों पर बोरी समेत अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंचे हैं। वहीं  विभाग की ओर से 19 मिलर नामित किए गए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed