फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Purchase of 125 quintals of wheat at various centers

Bhadohi News: विभिन्न केंद्रों पर 125 कुंतल गेहूं खरीद

Wed, 10 Apr 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 125 quintals of wheat at various centers
सर्रोई/दुर्गागंज। जिले के क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। मंगलवार को विभिन्न केंद्रों पर कुल 125 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। भदोही ब्लॉक के बी पैक्स अजयपुर क्रय केंद्र पर 50 कुंतल खरीद की गई। केंद्र प्रभारी संत लाल यादव ने बताया कि उन्होंने एक किसान से 2275 रुपये प्रति कुंतल की दर से 30 कुंतल गेहूं की खरीदारी की। इसके अलावा 20 कुंतल गेहूं एक अन्य किसान से खरीद की गई। बी पैक्स जगदीशपुर के क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि एक किसान से 30 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। अभोली ब्लॉक के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र मऊरामशाला के प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला के अनुसार चार किसानों से 75 कुंतल गेहूं की खरीद हुई। अभोली ब्लॉक के ही गौरा के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी अनुज पांडे ने बताया कि केंद्र पर अब तक बोहनी नहीं हो सकी है। शेरपुर गोपलहा में सचिव बेचू राम यादव ने बताया कि वे लगातार किसानों से संपर्क कर रहे हैं। अब तक क्रय केंद्र पर एक भी किसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed