फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Public service centers will open in every gram panchayat, will get employment

हर ग्राम पंचायत में खुलेंगे जन सेवा केंद्र, मिलेगा रोजगार

Sun, 22 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Public service centers will open in every gram panchayat, will get employment
ज्ञानपुर। अब ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इससे जहां बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तो वहीं गांव स्तर पर ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी। 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में दो जन सेवा केंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन

सरकार गांव में ही लोगों हर तरह की सुविधा देने की तैयारी में हैं। जिससे लोगों को किसी भी कार्य के लिए अपने गांव से बाहर की भागदौड़ कम करनी पड़े। शासन के निर्देशानुसार जिले में दो डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) चयन किया गया है। जिसमें बीएलएस इंटरनेशनल और श्रेयशी इंफ्राटेक लिमिटेड शामिल हैं। दोनों डीएसपी जिले की 561 ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र खोलेंगी। सरकार की इस नई पहल से अब ग्रामीण युवा उद्यमियों को स्वरोजगार मिलेगा। गांवों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू होने वाली इस स्कीम के तहत लाभ दिया जाएगा। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से 35 विभागों की 258 शासकीय सेवाएं गांव के लोगों को पास में उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में करीब 520 जनसेवा केंद्र पहले से ही संचालित हैं। इसमें ज्यादातर बाजारों और नगरों में शामिल हैं। गिने-चुने ग्रामीण क्षेत्रों में ही जन सेवा केंद्र संचालित है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जन सेवा केंद्र संचालन की नई निविदा प्रक्रिया (सीएससी-3.0) के तहत जिले में दो-दो डिस्ट्रिस्ट सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) का चयन किया गया है। दो-दो डीएसपी संस्थाओं के चयन से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी। जनसेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर युवा उद्यमियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता का लाभ प्राप्त हो रहा है। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के 35 विभागों की 258 शासकीय सेवाएं आम लोगों को उनके नजदीकी स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed