फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protests against the DAP committees

समितियों पर डीएपी को लेकर हायतौबा

Wed, 18 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 18 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Protests against the DAP committees
 घंटों मशक्कत के बाद भी कई किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में करीब 48 हजार हेक्टेअर में गेहूं की बुआई समेत 50 हजार हेक्टेअर में रबी की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गेहूं की बुआई शुरू होने के साथ ही पूर्व की तरह डीएपी का संकट एक बार फिर किसानों के सामने समस्या बनकर खड़ा हो गया है। लक्ष्य के सापेक्ष 35 फीसदी डीएपी की आपूर्ति से ज्यादातर समितियों पर नाम मात्र की डीएपी है।

इससे आए दिन समितियों और कृषक सेवा केंद्र पर डीएपी के लिए किसानों में किचकिच की नौबत हो जा रही है। मंगलवार को थानीपुर स्थित समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


 पहले मैं के चक्कर में लोग एक दूसरे से विवाद भी करने लगे। कमोबश यही स्थित जिले के अन्य समितियों पर दिखी। प्रभारी एआर कोआपरेटिव विजय शुक्ला ने कहा कि 1315 टन डीएपी जिले की समितियों पर उपलब्ध है। एक हजार एमटी की दूसरी रैक आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जल्द ही समितियों पर भेज दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed