{"_id":"5730eed54f1c1bf336919bd5","slug":"protests-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Tue, 10 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग
भीषण गर्मी में बिजली के गुलगपाड़े से परेशान नगर के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ज्ञानपुर नगर के मिश्रा मार्केट में व्यवसायियों और दूकानदारों ने बिजली कटौती पर विभाग की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया। कहा कि दिन भर में कई बार बिजली गुल हो रही है। गर्मी में न तो दूकानदारी हो पा रही है ना ही चैन से कोई रह पा रहा है। रात में भी बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। इससे लोगों की नींद उड़ गई है।
प्रचंड गर्मी में आग उगलते सूर्यदेव के आगे जहां जनजीवन बेपटरी हो गया है, वहीं बिजली की अघोषित कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। गर्मी और उमस में लोग बेहाल हैं और बिजली कटौती रोस्टर और शेड्यूल को ताख पर रखकर की जा रही है। शटडाउन के नाम पर कई घंटे तक बिजली का गायब रहना जहां आदत सी बन गई है, वहीं अक्सर ब्रेकडाउन उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बना रहता है। सोमवार को 11 बजे के आसपास गुल हुई बिजली के दर्शन दोपहर बाद दो बजे हुआ। इसके बाद भी गुलगपाड़ा जारी रहा। इसी तरह रात में भी साढ़े दस से दो बजे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे आजिज नगरवासियों ने सोमवार को मिश्रा मार्केट में जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि बिजली आपूर्ति सुधारें, वरना आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गुड्डू गुप्ता, सतीश, प्रवीण कुमार, अवनीश, निशीथ पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, राजेश बिंद आदि मौजूद रहे।