फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   protest of japa workers at the headquarters

मुख्यालय पर जअपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
protest of japa workers at the headquarters
ज्ञानपुर। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जातिगत जनगणना सहित अन्य मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम न्यायिक एसएन सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नंदलाल सरोज ने कहा कि हर माह ज्ञापन सौंपा जाता है, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार जनहित के मांगों की उपेक्षा करती हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चेताया कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। मांग पत्र में कार्यकर्ताओं ने देश में जातिगत जनगणना कराने, पूंजीपतियों को सौंपी जा रही सरकारी संपत्ति पर रोक, पेट्रो पदार्थ में बढ़ा कर वापस लेने, सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने, नई शिक्षा नीति को वापस लेने, किसानों को खाद-बीज, कीनाटशक कम मूल्य पर देने, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने सहित अन्य मांगों को रखा। मौके पर पवन मौर्या, नंदलाल सरोज, बच्चालाल गौतम, सम्राट अशोक, राधेश्याम मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed