फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   protest

एसडीएम सदर के खिलाफ लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
protest
ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिला लेखपाल। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लेखपाल संघ ने मंगलवार को एसडीएम सदर चंद्रशेखर राम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लेखपालों ने एसडीएम का गैर जनपद स्थानांतरण की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। तहसील अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि औराई तहसील में तैनाती से लेकर यहां तक एसडीएम छोटे-छोटे कार्यों में सीनियर लेखपालों को अपमानित करते हैैं। एक ओर लेखपाल महामारी में जिंदगी दांव पर लगाकर तहसील प्रशासन के साथ अवकाश के दिन भी लगे रहते हैं और अधिकारी उनसे सीधे मुंह बात करना उचित नहीं समझते। दो दिन पहले इंदुप्रकाश तिवारी, बेलाल अहमद के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में एसडीएम सदर ने माफी नहीं मांगी तो लड़ाई लंबी खींचेगी जिसके जिम्मेदार एसडीएम होंगे। लेखपाल संघ ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष रमाशंकर यादव, मंत्री ओमकारनाथ गौतम, अरुण राय, अनुपमा तिवारी, मुरलीधर गौतम, हरिकेश गौतम, रामनाथ प्रजापति, रुचि तिवारी, अनीता भारती आदि शामिल रहीं। उधर, एसडीएम चंद्रशेखर राम ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लेखपाल कई कार्य अधूरे छोड़े हुए हैं। कार्यों को पूरा करने की बात कहने पर उन्हें नागवार लग रही है। लेखपालों के अधूरे कार्यों इसकी रिपोर्ट डीएम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed