फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Property worth of Rs 8 25 crore belonging to Right hand of former MLA Vijay Mishra will Kurk

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी की सवा 8 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, जिला मजिस्ट्रेट का आदेश

Wed, 13 Sep 2023 06:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Sep 2023 06:12 PM IST
सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र का दाहिना हाथ माने जाने वाले सतीश मिश्रा की करीब सवा 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जाएगी। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह आदेश दिया दिया है। 

विज्ञापन
Property worth of Rs 8 25 crore belonging to Right hand of former MLA Vijay Mishra will Kurk
पूर्व विजय मिश्र के करीबी पर शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म, हत्या, लूट, रंगदारी सहित कुल 83 मामलों में आगरा जेल में निरुद्ध पूर्व विजय मिश्र पर शासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शासन व जिला प्रशासन की ओर से पूर्व विधायक सहित करीबियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी की अदालत ने विजय मिश्र के करीबी सतीश मिश्रा की प्रयागराज जिले के अल्लापुर में स्थित दो मंजिला इमारत को कुर्क करने का आदेश दिया। सतीश को पूर्व विधायक का दाहिना हाथ माना जाता है। 

विज्ञापन


प्रयागराज के हंडिया के खपटिहा निवासी सतीश मिश्रा ने अपनी पत्नी वैशाली मिश्रा व सास माधुरी देवी निवासी तुलापुर सिकंदरा, फूलपुर के नाम पर खरीदा था। आरोप है कि सतीश मिश्रा ने उक्त दो मंजिला इमारत को अपने आर्थिक, भौतिक व अनुचित दुनियाबी लाभ के लिए स्वयं व गैंग लीडर के प्रभाव का प्रयोग कर आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन को वैध रूप देने के लिए खरीदा था।
विज्ञापन


कुर्क किए जाने वाले भवन की अनुमानित कीमत आठ करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि पूर्व विधायक विजय मिश्र गैंग का सक्रिय सदस्य सतीश मिश्रा 2007 से अपराध जगत में सक्रिय रहकर अपराध कारित करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर दर्ज होगा मुकदमा, सात साल पुराने मामले में कोर्ट का आदेश

माफिया विजय मिश्रा का दाहिना हाथ बनकर उसके अवैध कारोबार एवं राजनैतिक कार्यों में सहयोग करता रहा है और प्रभाव का दुरुप्रयोग कर धन अर्जित करता है। बताया कि उक्त इमारत को कुर्क करने के लिए जल्द ही पुलिस टीम गठित कर प्रयागराज भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed