फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Problems heard in Kisan Diwas, assurance of solution

किसान दिवस में सुनी गई समस्याएं, समाधान का भरोसा

Thu, 21 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Problems heard in Kisan Diwas, assurance of solution
ज्ञानपुर। किसान दिवस के मौके पर बुधवार को कृषि भवन घराव में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम के सामने विभागीय अधिकारी सिर्फ अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त रहे। वहीं किसानों ने अपनी समस्याओं को उठाया। इस पर डीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में कृषि, पशुपालन को लेकर किसानों ने समस्याएं गिनाई। उद्यान, नहर, नलकूप, विद्युत, सहकारिता, फसल बीमा कंपनी के साथ जनपद के कृषकों की सहभागिता रही। उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा सोलर पंप, कृषि यंत्रीकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर के बारे में किसानों को बताया गया। सूखे की स्थित पैदा होने पर वैकल्पिक फसल ज्वार, बाजरा, मक्का आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह ने कहा कि बरसात में पशुओं का टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसके अंतर्गत टीकाकरण जरूर करवाएं। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने किसानों को बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 15000 एकड़ में प्याज उत्पादन का लक्ष्य जिले को मिला है। इच्छुक कृषक सम्पर्क कर योजना लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed