फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Principal's murder case linked to land dispute

Bhadohi News: जमीन विवाद से जुड़ रहे प्रधानाचार्य हत्याकांड के तार

Fri, 25 Oct 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Principal's murder case linked to land dispute
इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह खुलासे के बेहद करीब है। इस मामले में बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि प्रधानाचार्य की हत्या जमीन संबंधी विवाद में की गई है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली के अमिलौरी गांव निवासी इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह की बीते सोमवार की सुबह कॉलेज आते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन भी हुआ है, लेकिन अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद अगले ही दिन पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 12 लोगों को उठाया था। वहीं दूसरे दिन इलाहाबाद, जौनपुर और मुंबई तक पहुंची और संदिग्धों से पूछताछ कर लौट आई। मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली जरूर हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि वह घटना के खुलासे के करीब है। बृहस्पवितार को भी पुलिस ने दो लोगों को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि प्रधानाचार्य की हत्या जमीन संबंधी विवाद में की गई है। प्रधानाचार्य ने डेढ़ साल पहले ही नई बाजार में जमीन ली थी। इसे लेकर कुछ लोगों से विवाद था। पुलिस हत्या के हर पहलुओं पर सघन जांच कर रही है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। खुलासे के बेहद करीब है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed