फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Principal Secretary and DGP examined the preparations

Bhadohi News: प्रमुख सचिव और डीजीपी ने तैयारियों को परखा

Thu, 20 Apr 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary and DGP examined the preparations
ज्ञानपुर। अलविदा नमाज, ईद और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शासन गंभीर है। बुधवार को प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी आरके विश्वकर्मा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं मंडलीय अधिकारियों से जुड़े। अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद एवं पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा ने पुलिस उप महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से भदोही में की गई तैयारियों और रणनीतियों पर आवश्यक संवाद किया। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीस कमेटी की बैठक आयोजित कराकर समाज के प्रबुद्धजनों, विभिन्न धर्म गुरुओं को आपसी प्रेम सौहार्द के साथ पर्वों को मनाने के लिए जागरूक करें। अलविदा नमाज, ईद की नमाज के मद्देनजर जिले के सभी मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाते हुए शांति व्यवस्था कायम करें। ईदगाह स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए कुशलता के साथ मेले को संचालित किया जाए। डीआईजी, डीएम और एसपी ने अवगत कराया कि भदोही में सभी वर्गों के लोगों की ओर से भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाया जाता है। डीएम ने जिले के सभी सुअर पालकों को निर्देश दिया कि अलविदा व ईद की नमाज के दिन सुअरों को बाड़े में बंद रखें। उन्हें खुले में कदापि न छोड़ें। थाना प्रभारी इसका पालन कराएं। एसपी ने बताया कि नमाज और चुनाव के मद्देनजर पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव के मद्देनजर सभी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा करने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed