{"_id":"58b860764f1c1b214e830a41","slug":"pressure-will-build-for-eastern-state-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य के लिए बनाएंगे दबाव-मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य के लिए बनाएंगे दबाव-मायावती
bhadohi hindi news
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को यहां नोटबंदी को अति पीड़ादायी फैसला बताया। आरोप लगाया कि नोटबंदी के दस महीने के पहले ही भाजपा ने अपने नेताओं और धन्ना सेठों का काला धन ठिकाने लगवा लिया था। चुनावी जनसभाओं में ताली बजा-बजाकर नोटबंदी का गुणगान करने वाले प्रधानमंत्री को नोटबंदी से पूर्व के 10 महीनों का हिसाब देना चाहिए। कहा कि भाजपा अति पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों के खिलाफ रही है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार ने जो भी विकास कार्य किए, उनमें से अधिकतर बसपा के समय में शुरू किए गए थे। दावा किया कि महामाया गरीब पेंशन योजना का नाम बदलकर समाजवादी पेंशन योजना कर दिया। कहा कि पुत्र मोह में मुलायम सिंह ने भाई शिवपाल की जो बेइज्जती की, उसका हिसाब शिवपाल अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाकर चुकता कर देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा। बसपा सुप्रीमो ने भदोही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र, ज्ञानपुर के प्रत्याशी राजेश यादव और औराई के प्रत्याशी बैजनाथ गौतम को जिताने की अपील की।
निर्धारित समय से डेेढ़ घंटे विलंब से पहुंचीं मायावती ने मंच पर चढ़ते ही माइक संभाल ली। एक घंटे सात मिनट भाषण के दौरान उन्होंने 40 मिनट से अधिक समय तक भाजपा को निशाने पर रखा। कहा कि भाजपा जुमलों की पार्टी होकर रह गई है। गरीबों, किसानों की जेब में 15-15 लाख रुपये डालने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने धोखा दिया। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि केंद्र सरकार के पौने तीन वर्षों के कार्यकाल में किसी गरीब के खाते में फूटी कौड़ी गई या किसी किसान का एक रुपये भी कर्ज माफ हुआ? कहा कि यूपी के गोद लिए ऐसे बाहरी बेटे को जनता दोबारा गुजरात भेज देगी।