फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pressure brake jam, Pawan Express delayed by half an hour

प्रेशर ब्रेक जाम, पवन एक्सप्रेस आधे घंटे विलंबित

Sat, 19 Mar 2022 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Pressure brake jam, Pawan Express delayed by half an hour
प्रेशर ब्रेक जाम होने से शनिवार को डाउन पवन एक्सप्रेस आधे घंटे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन कर्मचारियों और चालक दल ने कड़ी मशक्कत कर जाम ब्रेक को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे से लगभग एक घंटे विलंब से चल रही डाउन पवन एक्सप्रेस जैसे ही ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी हुई वैसे चालक दल समेत तकनीकी कर्मचारी बी-वन कोच की ओर भागने लगे। किसी अनहोनी की आशंका में यात्री भी उसी कोच के पास पहुंच ताकझांक करने लगे कि कारण क्या है। मामला यह सामना आया कि बी-वन कोच का एक चक्का प्रेशर ब्रेक जाम होने के कारण नहीं चल पा रहा है । इसके चलते एक्सल काफी गर्म हो चुका है। एक्सप्रेस के खड़ी होने से पूर्व ही रेल कर्मचारी स्टॉपेज वाले प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में पहुंच गए और चालक दल के आने पर आधे बाद प्रेशर ब्रेक ठीक हो सका। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि डाउन पवन एक्सप्रेस के बी-वन कोच का एक चक्का प्रेशर ब्रेक जाम होने के कारण न चलने की जानकारी हंडिया स्टेशन से मिली थी। एक्सप्रेस के लगभग 12 बजे पहुंचने पर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर आधे घंटे रोककर जाम प्रेशर ब्रेक को रिलीज करा आगे बढ़ाया गया। ब्रेक जाम होने और एक्सल धूरे के गर्म होने की समस्या गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रुकी डाउन पवन एक्सप्रेस तो शुरूआत है। आने वाले समय में कई ट्रेनों को इस समस्या से गुजरना पड़ सकता है। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि आधुनिकीकरण के साथ रेल प्रशासन हर समस्या से निजात पाने की व्यवस्था पहले रखता है। स्टेशनों पर फायर सिस्टम, ट्रेनों में ब्रेक बाइडिंग आदि सुविधाओं से चालक, गार्ड मुस्तैद रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed