फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparing for corrosion from corona with the help of eight ventilators

आठ वेंटिलेटर के बूते कोरोना से जंग की तैयारी

Sat, 25 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Preparing for corrosion from corona with the help of eight ventilators
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने का दावा किया है। स्वास्थ्य महकमे के पास फिलवक्त आठ वेंटिलेटर हैं। ऑक्सीजन और अन्य जरूरी मेडिकल सामान की पर्याप्त उपलब्धता का भी दावा किया जा रहा है।कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा जिले में अब तक 369 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जबकि 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी जा चुकी है। प्रतिदिन कोरोना मरीजों के सामने आने के कारण स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि जिले में तीन कोविड अस्पताल काम कर रहे हैं। इनमें भदोही सीएचसी के अलावा एक्सपो मार्ट और सीएचसी डीघ को कोविड अस्पताल बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक्सपो मार्ट में 900 बेड, सीएचसी भदोही में 45 और डीघ में 30 बेड उपलब्ध हैं। ज्यादा क्षमता होने के कारण एक्सपो मार्ट में ज्यादा मरीजों को भेजा जा रहा है। प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ लोगों की जांच की जा रही है। मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा मिलने के कारण अब बिना लक्षण वाले मरीज घर पर भी आइसोलेट किए जा रहे हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ कुछ कम होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति के लिए तैयार है। मरीजों के बढ़ने पर भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed