{"_id":"60ab86028ebc3e5564657fbe","slug":"preparations-complete-villages-government-will-be-formed-today-bhadohi-news-vns5910152198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, आज बनेगी गांवों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, आज बनेगी गांवों की सरकार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पंचायत राज विभाग की ओर से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार और बुधवार को जिले 546 ग्राम प्रधानों में 355 वेबिनार से शपथ ग्रहण लेंगे। जिसके साथ ही गांव के सरकार का गठन हो जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूर्ण न होने से 191 प्रधानों को शपथ ग्रहण के लिए इंतजार करना होगा। अब उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित तिथि पर होने वाले उपचुनाव तक का इंतजार करना पड़ेगा।
जिले में पहले चरण में 15 अपैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें 546 ग्राम पंचायतों, 661 क्षेत्र पंचायतों, 26 जिला पंचायत सदस्यों और छह हजार 848 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्वाचन होना था, लेकिन इनमें से 191 ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए निर्वाचन नहीं हो सका। शासन के निर्देश पर 25 और 26 मई को जिले में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण शपथ ग्रहण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉक के बीडीओ और प्रभारी बीडीओ को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नामित किया है। ब्लॉकवार अलग-अलग 27 सत्रों में प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत की आबादी के हिसाब से 11, 13 और अधिकतम 15 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुना जाना जरुरी होता है। बीते दिनों संपंन हुए चुनाव में 191 ग्राम पंचायतों में करीब दो हजार 802 सदस्यों का निर्वाचन नहीं हुआ। इसमें कई सदस्य सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं लड़े, जिससे सीट खाली रह गईं।
इस संबंध में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि 25 और 26 मई को होने वाले शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी बीडीओ अपने ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से शपथ ग्रहण कराएंगे। 27 मई को होने वाली पहली बैठक में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।