फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparations complete, PET exam will be held at 25 centers today

तैयारियां पूरी, 25 केंद्रों पर आज होगी पीईटी परीक्षा

Mon, 23 Aug 2021 05:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, PET exam will be held at 25 centers today
भदोही जिले में पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ) परीक्षा की तैयारी सोमवार शाम तक पूरी कर ली गई। मंगलवार को 25 केंद्रों पर दो पालियों में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए शासन से नामित प्रेक्षक पहुंच चुके हैं। 25 स्टेटिक, 10 सेक्टर संग 1600 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में 25 केंद्र निर्धारित हैं। जहां 10 हजार 400 पहली जबकि उतने ही अभ्यर्थी दूसरी पाली में परीक्षा देंगे। सोमवार शाम को परीक्षा केंद्र प्रभारियों की ओर से पेयजल, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत अन्य केंद्रो पर डेस्क स्लिप आदि लगाया गया। गत दिनों की बैठक में डीएम आर्यका अखौरी ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा था कि केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 20600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलमुक्त परीक्षा के लिए 1600 निरीक्षकों की तैनाती की गई है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे जबकि दूसरे चरण की अपराह्न तीन से सायं पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 25 स्टेटिक और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा तीनों एसडीएम और तहसीलदार को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की ओर से विशेष गृह सचिव को प्रेक्षक बनाकर भेजा गया है। वह 22 अगस्त को ही जिले में आ चुके हैं। 24 को होने वाली परीक्षा में वह केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज भदोही, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज, केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी, जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज, रामदेव डिग्री कॉलेज जंगीगंज, रामदेव डिग्री कॉलेज जंगीगंज, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज कुलमनपुर, महर्षि शिवव्रत लाल इंटर कॉलेज राधास्वामी धाम, श्रीमति प्रेमा देवी इंटर कॉलेज वहिदानगर, इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूसराय, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका विद्यालय महराजगंज, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय बालिका महाविद्यालय औराई, रामसजीवन लाल इंटर कॉलेज खमरिया, श्री काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed