{"_id":"7de0474636476fe0c1b9552000afe4b3","slug":"preparations-complete-eight-centers-entrance-exam-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आठ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आठ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आज
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 09 Jan 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
80 सीटों के लिए तीन हजार 990 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए नवोदय के पर्यवेक्षक कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। जिले के छह ब्लाकों से तीन हजार 990 अभ्यर्थियों ने नवोदय में प्रवेश पाने के लिए आवेदन किया है।
शनिवार को जिले के आठ केंद्रों में शामिल विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज, मदर हलीमा, ग्रीन व्यूव पब्लिक स्कूल, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, दयावंती पुंज माडल स्कूल, सेंट थामस गोपीगंज, काशिराज इंटर कालेज औराई, राम सजीवन इंटर कालेज खमरिया में परीक्षा होगी।
परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नवोदय के पर्यवेक्षक शुक्रवार को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, सेंट थामस का अवलोकन किया। उप प्रचार्य डा. एसएस पांडेय ने बताया कि एसडीएम, तहसीलदार के अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
नवोदय के दो-दो पर्यवेक्षक के अलावा डीआईओएस, सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी केंद्रों की निगरानी करेंगे।