फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparation to open 49 purchasing centers for wheat purchase

Bhadohi News: गेहूं की खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी

Sat, 03 Feb 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open 49 purchasing centers for wheat purchase
ज्ञानपुर। गेहूं की खरीद के लिए शुक्रवार को क्रय केंद्र का निर्धारण हो गया। विपणन विभाग के 49 क्रय केंद्रों के प्रस्ताव को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्वीकृति प्रदान दी है। अबकी बार पखवाड़े भर पहले 15 मार्च से ही खरीद शुरू हो जाएगी।एक जनवरी से ही किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन करा लिया है।
विज्ञापन

रबी और खरीफ सीजन में हर साल सरकार किसानों से गेहूं और धान की खरीद करती है। क्रय केंद्रों पर किसानों को दिक्कत न हो इसलिए तमाम सुविधाएं भी जाती है। अभी धान खरीद चल रही है, लेकिन गेहूं खरीद को लेकर खाद्य विभाग की तरफ से केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। खरीद शुरू होने में अभी महीने भर से अधिक का समय बचा है, लेकिन शुक्रवार को डीएम ने 49 केंद्रों पर खरीद की स्वीकृति दे दिया। इसमें खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 15, यूपीएसएस के आठ, पीसीयू के 12 और एफसीआई के दो केंद्र बने हैं। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि डीएम ने 49 केंद्रों की स्वीकृति दी है। अब तक 105 किसानों ने पंजीकरण कराया है। 15 मार्च से इस बार खरीद शुरू हो जाएगी। अभी तक लक्ष्य का निर्धारण नहीं हो सका है। किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा लें। जिससे सत्यापन होने के बाद समय से खरीद शुरू हो सके। बताते चलें कि जिले में 47 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed