फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pregnant women will get free ultrasound in private hospitals on CHC prescription.

सीएचसी की पर्ची पर निजी अस्पतालों में प्रसूताओं का होगा नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड

Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will get free ultrasound in private hospitals on CHC prescription.
गोपीगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन आ चुकी है, लेकिन इंस्टालमेंट न होने के कारण यहां आने वाली प्रसूताओं को परेशानी उठानी होती है। प्रसूताओं की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड को इससे जोड़ा है। अस्पताल की पर्ची पर सीएचसी के अधीन आने वाले छह अल्ट्रासाउंड सेंटर में प्रसूताओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड हो सकेगा।
विज्ञापन

गोपीगंज सीएचसी पर हर दिन 400 से 500 की ओपीडी होती है। इसमें करीब 30 से 35 प्रसूताएं भी पहुंचती हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। हालांकि विभागीय पहल के बाद अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन आ चुकी है, लेकिन अब तक उसे इंस्टाल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल आने वाले गर्भवती महिलाओं को अगर अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है तो उन्हें दिक्कत होती है। जिसे देखते हुए सीएमओ डॉ. एसके चक ने सीएचसी के अधीन छह निजी अस्पतालों को इससे जोड़ा है। जहां महिला सीएचसी की पर्ची लेकर जाकर निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। हालांकि इसके लिए निश्चित तिथि निर्धारित है। उन तिथियों पर महिलाएं अस्पताल पहुंचकर अपना अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। सीएचसी अधीक्षक आशुतोष पांडेय बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत इन अस्पतालों को सीएचसी से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की पर्ची पर महिलाएं निश्चित तारीख पर पहुंचकर अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। मातृ वंदन योजना से जुड़े जंगीगंज के जननी हॉस्पिटल की डॉ. प्रीति मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में महीने की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को महिलाओं का मातृ वंदन योजना के तहत नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed