{"_id":"6a19e8ed20dd66791805769b","slug":"pregnant-woman-dies-parents-allege-negligence-bhadohi-news-c-192-1-svns1035-154436-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रसूता की मौत, मायके वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रसूता की मौत, मायके वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
पड़री। के कनौरा स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र में बृहस्पतिवार को प्रसव के बाद 24 वर्षीय बीनू की हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पड़री पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
क्षेत्र के अमीरती गांव की निवासी बीनू पत्नी स्वामी शरण को बृहस्पतिवार को प्रसव के लिए कनौरा स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद बीनू की हालत अचानक गंभीर हो गई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां इलाज के दौरान देर रात विवाहिता ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद ससुराल वाले शव को लेकर घर पहुंचे। शुक्रवार को अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे। इसी बीच मड़िहान के कोटवा पांडेय निवासी महिला के पिता अनुज कुमार परिजनों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
पिता अनुज कुमार ने जच्चा-बच्चा केंद्र के स्टाफ और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया। पैड़ापुर चौकी पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पिता की तहरीर और शिकायत मिलते ही पैड़ापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रोकवा दिया।
मृतका के पिता अनुज कुमार ने बताया कि बेटी की शादी माता प्रसाद के लड़के स्वामी शरण के साथ पिछले वर्ष हुई थी। सूचना पर पहाड़ी के नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद