फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pregnant woman brought to Bhadohi CHC admitted in hospital due to low birth weight

Bhadohi News: भदोही सीएचसी लाई गई प्रसूता कम वजन होने पर बच्ची में भर्ती

Mon, 02 Jun 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman brought to Bhadohi CHC admitted in hospital due to low birth weight
औराई। सीएचसी औराई में सफल त्रिगुणी प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग संग प्रशासनिक अफसर गदगद हैं। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान लाभार्थी को जननी सुरक्षा का लाभ दिया। शनिवार शाम को औराई के ढोढ़वा गांव निवासी राजकुमारी को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। सीएचसी लाते समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहला प्रसव एंबुलेंस में ही कराया। उसके बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने उन्हें तुरंत प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकीय टीम की देखरेख में राजकुमारी ने दो बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। इसमें दो शिशु स्वस्थ हैं जबकि तीसरे को कम वजन होने पर नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए एसएनसीयू में रखा गया है। सफल प्रसव कराने में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्णा दूबे, डॉ. राजीव पांडेय, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. आशा वर्मा, डॉ सुमन, नर्सिंग स्टाफ स्नेहा, सुनीता, हेमा, सोनी, नीलम, आशा गायत्री देवी, एएनएम शकुंतला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिता योगेश और परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के प्रयासों की सराहनाकिया। सीएमओ ने कहा कि सफल व सुरक्षित त्रिगुणी प्रसव स्वास्थ्य टीम की क्षमता और समर्पण का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed