फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prayagraj women's team defeated Varanasi

Bhadohi News: प्रयागराज की महिला टीम ने वाराणसी को हराया

Sun, 18 Jan 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj women's team defeated Varanasi
मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट में हाथ मिलाती ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
सेवा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे मोढ़ चैंपियनशिप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को महिलाओ का प्रदर्शनी मैच प्रयागराज-वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज की टीम ने वाराणसी को हरा दिया। वाराणसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाई। इसमें प्रियंका चौरसिया 33, अदिति शाह ने 30 रन बनाया। प्रयागराज की गेंदबाज राधा पांडेय दो, शिवानी मौर्या एक विकेट ली । लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की बैटर शालिनी सिंह 59 और प्रिया के 26 रनों की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वाराणसी की गेंदबाज निक्की विजया ने एक विकेट लिया। प्रयागराज की शालिनी सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द वीमेन चुनी गई। दोनों ही टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पप्पू त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर राजू दुबे, ऋषि सिंह, प्रभात सिंह, दिनेश यादव, महेश मिश्रा, राजन सिंह, राजू दूबे, रत्नेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed