फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pratapnagar Special train will run until September 27.

Bhadohi News: 27 सितंबर तक चलेगी प्रतापनगर स्पेशल ट्रेन

Mon, 27 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pratapnagar Special train will run until September 27.
मऊ से वडोदरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन का समय विस्तार करते हुए सितंबर माह तक कर दिया गया है। समय के साथ दूरी का विस्तार करते हुए प्रतापनगर तक चलाई जाएगी। मऊ सहित पूर्वांचल के कई जिलों से गुजरात जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि प्रतापनगर सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन (09196) 27 सितंबर तक चलाई जाएगी। ये ट्रेन हर सप्ताह रविवार की रात 11:25 बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना होगी। औड़िहार, वाराणसी जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, बाह, फतेहाबाद, आगरा कैंट, रूफास, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, दहोब, गोधरा जंक्शन, वडोदरा होते हुए तीसरे दिन मंगलवार की भोर में 3:15 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। मऊ स्पेशल सुपरफास्ट समर स्पेशल (09195) हर शनिवार की शाम चार बजे प्रतापनगर से प्लेटफाॅर्म नंबर चार से रवाना होगी। इसी रास्ते अगले दिन शाम 7:17 बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed