फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pradhans will be sworn in in 27 sessions

प्रधानों का 27 सत्रों में होगा शपथ ग्रहण

Sun, 23 May 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhans will be sworn in in 27 sessions
ज्ञानपुर। जिले के छह ब्लॉकों के ग्राम प्रधान और सदस्यों का शपथ ग्रहण 27 सत्रों में होगा। रविवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने इसकी गाइडलाइन तय कर दी। उन्होंने ब्लॉक पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ दिलाने वाले अधिकारियों को भी नामित कर दिया।
विज्ञापन

546 ग्राम प्रधान और पांच हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 25 और 26 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगा। औराई ब्लॉक में 72 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण चार सत्र में होगा। यहां प्रभारी बीडीओ श्यामजी शपथ दिलाएंगे। डीघ के 59 ग्राम पंचायतों का छह सत्र का शपथ ग्रहण बीडीओ सुरेंद्र मौर्य, ज्ञानपुर में 81 ग्राम पंचायतों का छह सत्र उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय, सुरियावां में 43 ग्राम पंचायत का चार सत्रों में प्रभारी बीडीओ जयकेश त्रिपाठी, भदोही में 65 पंचायतों का चार सत्रों में शपथ होगा। यहां पर उपायुक्त श्रम रोजगार राजाराम को शपथ के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक में 34 ग्राम पंचायतों का शपथ तीन सत्र में होगा। बीडीओ शांति देवी शपथ दिलाएंगी। सभी ब्लॉकों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ होगा। सभी खंड विकास अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग/ वर्चुअल रूप से शपथ ग्रहण के लिए ग्राम पंचायत वार सचिव को नामित करते हुए अलग-अलग सत्रों के लिए जूम अथवा गूगल मीट से शपथ दिलाएंगे। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वह शपथ का स्थान, समय के बारे में प्रधानों को जानकारी दें। शपथ के बाद 27 मई को पंचायत की प्रथम बैठक होगी। इसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed