फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   prabhat chairman and alok became mahamantri

प्रभात अध्यक्ष और आलोक महामंत्री

Wed, 18 Jan 2017 01:22 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Wed, 18 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को प्रभात सिन्हा सिरमौर बने। अध्यक्ष पद पर उन्होंने 642 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी अश्विनी मिश्रा को 252 मतों से हराया। अश्विनी को 390 मत मिले। महामंत्री पद पर आलोक दुबे ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलराम पांडेय को 11 मतों से शिकस्त दी। रमाशंकर 269 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। पांच वर्ष से कम उपाध्यक्ष पद पर अरुण ओझा और शिव मणि विजयी हुए। अरुण ओझा को 488 और शिवमणि को 473 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव 597 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमाकांत त्रिपाठी को 208 मतों से हराया।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह 10 बजे से गहमागहमी के बीच शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चला। उसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए पंजीकृत 1356 मतदाताओं में से मंगलवार को 1038 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। पांच बजे शुरू हुई मतगणना रात नौ बजे के आसपास तक चली। अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठापरक चुनाव में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान संपन्न हो गया।
विज्ञापन


 चुनाव के दौरान एहतियात के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में पुलिस बल मौजूद रही। चुनाव में कई जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। पूर्व प्रत्याशी दिनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश मिश्रा, डॉ. राकेश दूबे, औराई, भदोही तहसील से भी अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार सिन्हा और अश्विनी मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला रहा। रात आठ बजे तक सात राउंड की मतगणना में प्रभात करीब 150 वोटों से आगे चल रहे थे। जबकि महामंत्री के लिए चार प्रत्याशियों में आलोक दुबे निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलराम पांडेय से 50 वोट से आगे चल रहे थे। रात करीब 10 बजे नतीजे आने के बाद प्रभात सिन्हा विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed