{"_id":"67670d6637d926b9b50b5204","slug":"prabhakar-maintained-the-lead-from-the-beginning-till-the-end-won-by-527-votes-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120371-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रभाकर ने शुरू से बनाई बढ़त आखिरी तक रखी कायम, 527 मतों से जीतेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रभाकर ने शुरू से बनाई बढ़त आखिरी तक रखी कायम, 527 मतों से जीतेक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सुबह 11 बजे से शुरू मतगणना दोपहर बाद करीब चार बजे तक पूर्ण हो गई। अध्यक्ष पद पर प्रभाकर तिवारी ने पहले राउंड से बढ़त बना लिया।
अंत तक उनकी बढ़त कायम रही। आखिरी में वह अपने करीबी को 527 मतों से हराया। महासचिव पद पर दीपक पांडेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बृजेंद्र कुमार सिन्हा निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
शनिवार को पूर्व निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे मध्यस्थता सेंटर पर कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू हुई। करीब 11 राउंड चली मतगणना में अध्यक्ष के लिए प्रभाकर तिवारी, महासचिव दीपक पांडेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेंद्र कुमार सिन्हा शुरू से बढ़त बनाई जो अंत तक कायम रही।
विज्ञापन
तीनों उम्मीदवारों के प्रतिद्वंदी आसपास भी नहीं दिखे। अध्यक्ष पद पर प्रभाकर तिवारी को 668, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को 141, मूल चंद्र यादव को 120, प्रकाश कुमार तिवारी 85 और प्रेमनाथ यादव को 62 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेंद्र कुमार सिन्हा को कुल 752 और रनरअप कृष्ण कुमार यादव को 252 वोट मिले। महासचिव पर दीपक पांडेय को 594, आनंद शुक्ला को 362 और रमाशंकर यादव को 101 मत मिले। कोषाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार सिंह बघेल निर्वाचित हुए।
उन्हें 610 और करीबी प्रमोद कुमार तिवारी को 458 मत मिले। इसके अलावा संयुक्त सचिव, आय-व्यय निरीक्षक, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर और उपाध्यक्ष पांच से 10 वर्ष, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के सभी प्रत्याशी निर्विरोध हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ पाठक, मोहन लाल मिश्र, विनीत कुमार श्रीवास्तव, विद्याधर यादव, सुधाकर पांडेय आदि ने विजेताओं को बधाई दी।
स्वागत करने वालों में निवर्तमान डिबाए अध्यक्ष सूर्य दत्त पांडेय, धीरज शुक्ला, ह्रदय नाथ तिवारी, स्वामीनाथ मिश्रा, रणजीत सिंह, अजीत सिंह, सुधाकर पांडेय, शमशाद, कल्लन यादव, संजय मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।