{"_id":"0926c69f602bc6d16c202d04489b64f4","slug":"power-hear-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संबंध्ाी शिकायतें सुनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संबंध्ाी शिकायतें सुनाई
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता आलोक रंजन सिंह ने कहा कि परिक्षेत्र की मुख्य समस्याएं स्थानीय स्तर पर हल कर ली जाएंगी। ढांचागत समस्याओं के निदान के लिए विभागीय स्तर पर पहले ही कदम उठाए जा रहे हैं। वे मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) की बैठक में सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। अधिकारी के समक्ष निर्यातकों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी।
लंबे समय बाद विद्युत विभाग के अधिकारी कालीन निर्यातकों से रूबरू हुए। अधीक्षण अभियंता को पाकर कालीन निर्यातकों की ओर से शिकायतों की भरमार कर दी गई। बिल समय से न मिलना, भुगतान के बाद भी बकाया होना, प्रतिष्ठानों के उपर से खतरनाक तारों को हटवाना, निजी जमीन पर ट्रांसफार्मर रखे होने के अलावा चेक के भुगतान पर रसीद न मिलने जैसी तमाम तरह की शिकायतें लोगों ने अभियंता के समक्ष रखीं। विद्युत व्यवस्था में सुधार के बावत वे बहुत कुछ तो नहीं कह सके लेकिन इतना विश्वास दिलाया कि ढांचागत व्यवस्थाओं को आरपीडीआरपी योजना के तहत सुदृढ़ कराई जा रही हैं।कैलाश बरनवाल ने खमरिया में लचर विद्युत आपूर्ति का मामला उठाया। एसी बरनवाल ने कहा कि बिल भुगतान के बाद भी बिलों में बकाया आता है। हाजी जलील अंसारी ने कहा कि सबकुछ ठीक होते हुए भी आए दिन ठेकेदार किस्म के लोग आते हैं और भयादोहन का प्रयास करते हैं। जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कई बार विभाग से अपने प्रतिष्ठान के उपर से गुजरे हाईटेंशन तार को हटवाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर दिनेश हर्ष ने कहा कि इंडस्ट्रीयल बिजली के लिए भुगतान कर दिया है लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है। इस दौरान अधिशासी अभियंता बालक राम ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए समस्याएं सुनने और निस्तारण के लिए सहायक अभियंता (एई) कुबेर लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समारोह की अध्यक्षता एकमाध्यक्ष विनय कपूर और संचालन पियूष बरनवाल ने किया। सीईपीसी उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रब, तनवीर हुसैन, सिद्धनाथ सिंह, हाजी फिरोज वजीरी, गोपाल हर्ष, हाजी अब्दुल सत्तार, तिलकराज खन्ना, उमेश कुमार, हाजी नसरुल्लाह अंसारी, राजू बोथरा, हाजी सईद अंसारी, जेएस जैन आदि ने संबोधत किए।