फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power cut throughout the night

बिजली ने रात भर छकाया

Sat, 06 Aug 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sat, 06 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
 जिले में बेपटरी हो चुकी बिजली आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम में तल्खी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था बदहाल हो जा रही है। बृहस्पतिवार की सारी रात बिजली लोगों को छकाती रही। रात में दो-तीन बार की कटौती ने नागरिकों को रतजगा करने पर विवश कर दिया। रात के सोने के समय में बमुश्किल बिजली चार से पांच घंटे ही मिल सकी। उमस और मच्छरों के प्रकोप से बेेहाल लोग आधी रात में घरों की छतों पर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में बिजली आपूर्ति का रोस्टर दरकिनार कर दिया गया है। दोपहर दो बजे से रात में बारह बजे तक और फिर रात के दो बजे से दिन के 12 बजे तक की जिला मुख्यालय की निर्बाध सप्लाई का शेड्यूल महकमा भूल गया है। मनमानी कटौती के चलते नगर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को बीच-बीच में ब्रेकडाउन के चलते दिनभर बिजली आपूर्ति रुक-रुक कर बाधित होती रही। इसके बाद आठ बजे के आसपास कटी तो रात में नौ बजे बहाल हुई, डेढ़ घंटे बाद फिर बिजली गुल हो गई। रात साढ़े 10 बजे कटी बिजली के दर्शन रात में एक बजे के करीब हुआ। तब तक भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो गए। दिनभर की आवाजाही और रात में भी लंबी कटौती के चलते लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। 
विज्ञापन

कॉलोनियों में लोग हाथ के पंखे लेकर छतों पर घूमने लगे। शुक्रवार को दिन में भी अघोषित कटौती का सिलसिला जारी रहा। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक छह बार बिजली आई और गई। लोगों का कहना है कि न तो बिजली के आने का समय निर्धारित रह गया है न ही जाने का। इसके चलते कई बार लोगों को पीने के पानी के लिए भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed