फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pottery business worth three crores

बर्तन कारोबार को तीन करोड़ की चपत

Tue, 26 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Pottery business worth three crores
ज्ञानपुर/लालानगर। कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन में बर्तन कारोबार को भी बड़ी चपत लगी है। शादी-विवाह के सीजन में अच्छी कमाई करने वाले बर्तन कारोबारी काफी चिंतित हो गए हैं। लॉकडाउन के चौथे चरण में राहत मिलने के बाद भी ग्राहकों की संख्या नाम मात्र के होने से कमाई भी नहीं हो रही।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण 22 मार्च से ही देश में लॉकडाउन है। शुरुआती दो चरणों में सख्ती रही, हालांकि तीसरे और चौथे चरण में राहत मिली। अप्रैल-मई और जून में होने वाली अधिकतर शादियां या तो निरस्त हो चुकी हैं या सामान्य तरीके से हो रही हैं। इससे रिश्तेदार आदि के न आने से बर्तन की बिक्री भी न के बराबर हो रही है। दो माह से बंद बाजार में कारोबारियों के लिए निराशा ही है। जिले में 500 से अधिक छोटी-बड़ी बर्तन की दुकानें हैं। व्यापारियों की मानें तो सामान्य मांगलिक सीजन में प्रतिदिन पांच से 20 हजार तक की दुकानदारी होती थी, लेकिन अब 500 से 1000 तक नहीं पहुंच रहा। शादी विवाह को लेकर पूर्व से मंगाए बर्तन अब भी डंप पड़े हैं। दुकानदार दिन भर ग्राहकों के इंतजार में उनकी राह ताकते रहते हैं। वायरस के संक्रमण को लेकर लोग बाजारों का रुख कम कर रहे हैं। इससे बाजार में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी कमल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन 63 दिनों से लगा है। एक महीने की पूर्ण बंदी से कारोबार को काफी नुकसान हुआ। तीसरे चरण में सहूलियत मिली, लेकिन ग्राहक ही नहीं आ रहे। 10 से 15 फीसदी तक ही व्यापार सिमट गया है। वहीं कारोबारी विनोद जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन ने बर्तन के व्यापार को तोड़ दिया है। सामान्य सीजन में 10 से 15 हजार का कारोबार हो जाता था, लेकिन अब एक हजार तक की दुकानदारी नहीं हो पा रही। सरकार कुछ सहूलियत दे तो स्थिति बेहतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य बर्तन कारोबारी विजय जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन ने बर्तन कारोबार ठंडा कर दिया है। सहालग के सीजन में अप्रैल से जून माह तक शादी ब्याह चलते हैं। इससे दुकानों पर खरीदारी बढ़ती है। लॉकडाउन के कारण बर्तन कारोबार को तीन से चार करोड़ का नुकसान हुआ। उधर, लॉकडाउन में मिली छूट पर कारोबारी संजय पांडेय ने कहा कि लॉकडाउन के तीसरे और चौथे चारण में प्रशासन की ओर से छूट दी गई, लेकिन ग्राहक ही दुकानों पर नहीं आ रहे। शादी-विवाह न होने से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। जल्द ही व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो कारोबारियों को बड़ी दिक्कत होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed