फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Population up, city shrunk; land for development unavailable

Bhadohi News: आबादी बढ़ी, सिकुड़ा शहर, विकास के लिए नहीं मिल रही जमीन

Sun, 12 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Population up, city shrunk; land for development unavailable
ज्ञानपुर। तेजी से बढ़ती आबादी के कारण शहर सिकुड़ने लगे हैं। निकायों की आबादी दो से ढाई गुना हो चुकी है, जबकि जमीन पहले जैसी है। इससे विकास कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध कराना एक गंभीर चुनौती है। इससे निपटने के लिए निकायों की ओर से सीमा विस्तार के प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन दायरा बढ़ाने का मामला अभी तक शासन स्तर पर लंबित है। किसी निकाय ने पांच, किसी ने 10 और किसी ने 15 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


जिले में दो नगर पालिकाएं भदोही और गोपीगंज और पांच नगर पंचायतें ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नई बाजार और सुरियावां शामिल हैं। सातों निकायों की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार करीब साढ़े तीन लाख थी, जबकि वर्तमान में यह आंकड़ा पांच लाख से अधिक हो चुका है। भदोही नगर पालिका का सीमा विस्तार 2023 में हो गया, जिससे शहर से सटी 28 ग्राम पंचायतें वार्ड बन गईं। हालांकि गोपीगंज नगर पालिका तथा ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नई बाजार और सुरियावां नगर पंचायतों की सीमाएं अब भी जस की तस हैं।
विज्ञापन

जहां पहले नगरों में गिने-चुने मकान थे, वहीं अब भवनों का निर्माण हो चुका है। जमीन की कमी के कारण निकायों की कई परियोजनाएं कागजों में ही दम तोड़ रही हैं। इसी वजह से निकायों ने सीमा विस्तार की पहल की। वर्ष 2021 से 2025 के बीच घोसिया, नई बाजार और खमरिया नगर पंचायतों ने सीमा विस्तार के प्रस्ताव भेजे, जबकि ज्ञानपुर और गोपीगंज नगर पालिका करीब आठ वर्षों से इस प्रक्रिया में लगी हैं। कई बार पत्राचार के बावजूद मामला अभी तक शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 से 60 गांव निकायों में हो जाएंगे शामिल
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है तो 50 से 60 गांव निकायों में शामिल हो जाएंगे। घोसिया नगर पंचायत ने 14 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। इनके शामिल होने से इसकी जनसंख्या 26 हजार बढ़ जाएगी। ज्ञानपुर नगर पंचायत में 19 गांव प्रस्तावित हैं। इससे नगर की आबादी 30 हजार से बढ़कर सवा लाख हो जाएगी।
खमरिया नगर पंचायत ने खेत्तलपुर, भवनाथपट्टी, भटपुरवा, सुल्तानापुर और डूहिया समेत आसपास के छह गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। नई बाजार नगर पंचायत ने 10 गांव और गोपीगंज नगर पालिका ने करीब 15 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। सुरियावां नगर पंचायत की ओर से सीमा विस्तार के लिए परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है।
निकायों में कई काम जगह के अभाव में लंबित
जिले के नगर निकायों में जमीन की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नई बाजार और सुरियावां में जमीन उपलब्ध न होने से बरात घर का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। इसी प्रकार खमरिया और घोसिया में बोर्ड की बैठक में चर्चा होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार नहीं हो सके हैं।


घोसिया, खमरिया और ज्ञानपुर के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जनगणना कार्य पूर्ण होने के बाद प्रस्ताव पर शासन स्तर से विचार किया जाएगा। नई बाजार और गोपीगंज का प्रस्ताव पुराना है। - शैलेष कुमार, जिलाधिकारी भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed