{"_id":"099d09e1ff4766b15b57f668e42529f3","slug":"pond-went-bulldozer-on-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।
लखनो गांव के कुछ लोगों ने पिछले दिनों जनता दर्शन में डीएम से तालाब पर कब्जे की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार विजय नारायण सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स लखनो गांव में पहुंची।
फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से तालाब के आराजी नंबर 514 पर बनाए गए करीब आधा दर्जन कच्चे और पक्के मकानों को ढहा दिया गया। जो लोग अतिक्रमण किए थे उनमें राम नारायण , गुलाब चंद्र, गिलावती, बनारसी, महेश, रमेश शामिल रहे।
प्रशासनिक अफसरों की टीम वहां पर करीब एक घंटे तक डटी रही। तालाब के चारो तरफ हुए अतिक्रमण हटाने के बाद निर्देश दिया कि दुबारा कब्जा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने कहा कि ज्ञानपुर तहसील में 25 तालाबों को चिन्हित किया गया है। जिन पर अवैध ढंग से कब्जा किया गया है। विभागीय स्तर से जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।