फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polling workers should not accept hospitality at polling booths

पोलिंग बूथों पर किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें मतदानकर्मी

Sun, 27 Feb 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Polling workers should not accept hospitality at polling booths
सेंट थॉमस स्कूल परिसर में शनिवार को भी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षकों ने ईवीएम और वीवीपैट के संचालन की बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान निरीक्षण करने पहुंचीं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी पहले प्रशिक्षु और बाद में प्रशिक्षक की भूमिका में नजर आईं। इस दौरान अनुपस्थित मिले 10 मतदान कार्मिकों के खिलाफ उन्होंने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी प्रशिक्षण स्थल पहुंचीं। उसके बाद उन्होंने एक कक्ष में पहुंचकर अभ्यास का अवलोकन किया। उसके बाद डायस पर आकर एक शिक्षक की भूमिका में उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी के बारे में बात की। उन्होंने मतदानकर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिये कहा। उन्होंने मतदानकर्मियों को आगाह किया कि पोलिंग बूथों पर किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। मतदान के दौरान वे कोई भी ऐसा कार्य या आचरण न करें, जिससे उनकी सत्यनिष्ठा पर उंगली उठ सके। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले 10 मतदान कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed