फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   political bjp election

हंगामे की भेंट चढ़ा चुनाव, काशी क्षेत्र के पाले में गेंद

Mon, 14 Oct 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
political bjp election
मोढ़। सूर्या बालिका इंटर कॉलेज सरायछत्रशाह में रविवार को भाजपा मोढ़ मंडल अध्यक्ष का होने वाला चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गया। अब काशी क्षेत्र के पाले में गेंद चली गई है। काशी क्षेत्र की ओर से अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को काशी क्षेत्र के सदस्य चुनाव अधिकारी नंदजी पांडे, सह चुनाव प्रभारी छत्रपति सिंह पहुंचे। चुनाव अधिकारियों ने उपस्थित होकर निर्वाचन कीकार्यवाही करनी चाही लेकिन उसी दौरान कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कम न होते देख चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचन को ठप कर दिया। मंडल अध्यक्ष पद के लिए वतन दुबे, दीपक पाठक, श्यामधर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा और शिव कुमार मिश्रा ने दावेदारी ठोंकी थी। इसी तरह जिला प्रतिनिधि के लिए कई लोगों ने नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी सभी पर्चो को अपने साथ लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि अब इसमें निर्णय काशी क्षेत्र के प्रतिनिधियों की ओर से किया जाएगा। चुनाव में कुल 75 मतदाता भाग लिए। जिसमें 29 बूथ अध्यक्ष और 46 सक्रिय सदस्य शामिल रहे। इस मौके कुंज बिहारी मिश्र, फूलचंद तिवारी, वीरेंद्र बहादुर सिंह, बजरंगबली उपाध्याय, राकेश सिंह, महेंद्र,लालचंद विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, तहसीलदार सिंह, जिलेदार सिंह, दूधनाथ यादव, राजेश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed