फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   political

प्रदर्शन कर भीम आर्मी पदाधिकारियों के रिहाई की मांग

Tue, 03 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
political
ज्ञानपुर। संत शिरोमणि की प्रतिमा खंडित करने के खिलाफ भीम आर्मी एकता मिशन ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लाठीचार्ज में गिरफ्तार पदाधिकारियों और धर्मानुयाइयों के रिहाई की मांग की गई। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष साहब सौरभ के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में मुख्यालय पर डटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गत दिनों तुगलकाबाद-नईदिल्ली स्थित संतशिरोमणि रविदास मंदिर को कोर्ट के आदेश पर तोड़ देने से भीम आर्मी सहित अन्य धार्मिक संगठनों ने विरोध करना शुरु किया। उस दौरान उन पर लाठीचार्ज कराकर भीम आर्मी प्रमुख अधिवक्ता चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के साथ कुल 96 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा गया कि जब 641 वर्ष पुराने उक्त मंदिर का कोई वजूद न बताकर तोड़ दिया गया तो अन्य की बात करना ही बेमानी होगी। इससे न केवल बहुजन समाज खिन्न बल्कि धर्मानुयाई आक्रोश में है। शीघ्र ही मंदिर को नये सिरे से निर्माण शुरु कराने और गिरफ्तार लोगों को सशर्त रिहा नहीं किया जा सका तो सड़क से सदन तक विरोध कर सरकार चूलें हिलाने में कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस मौके पर रोहित, राजेंद्र, इंद्रजीत, राजकुमार, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed