{"_id":"6639fc3568963e4aee082ac5","slug":"policeman-wife-commits-suicide-in-bhadohi-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड: पति से रात में हुआ था विवाद, सुबह कमरे का दरवाजा खुला तो फंदे से लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड: पति से रात में हुआ था विवाद, सुबह कमरे का दरवाजा खुला तो फंदे से लटकी मिली
Tue, 07 May 2024 03:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 May 2024 03:32 PM IST
सार
भदोही जिले में किराये के घर में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रात में पति से उसका विवाद हुआ था। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने अंदर जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही शहर के नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस व फारेसिंक टीम ने लोगों से पूछताछ कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के निवासी रत्नेश कुमार जिले में यूपी पुलिस पीआरवी 112 में आरक्षी पद पर तैनात हैं। 2019 में इनकी शादी गाजीपुर निवासी छेदीलाल की पुत्री प्रियंका चौधरी से हुई थी। आरक्षी अपनी पत्नी के साथ ज्ञानपुर के नारायण कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह प्रियंका ने घर के कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रात में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जिसके कारण उसका पति कमरे में न सोकर बाहर बरामदे में सो रहा था। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। दरवाजा खोलकर देखा तो प्रियंका फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ प्रभात राय के साथ फारेसिंक टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी। सीओ प्रभात राय ने बताया कि मायके वालों को सूचना दी गई है। यदि वे तहरीर देते हैं तो जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।